Samachar Nama
×

Samba J&K Weather Update इस सप्ताह भी बारिश के आसार नहीं, शुष्क मौसम का सिलसिला जारी रहेगा

Samba J&K Weather Update इस सप्ताह भी बारिश के आसार नहीं, शुष्क मौसम का सिलसिला जारी रहेगा

जम्मू कश्मीर न्यूज़ डेस्क !!! पिछले सप्ताह से शुष्क मौसम का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि पहलगाम, गुलमर्ग में तापमान अभी भी शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में धूप के दिनों के बावजूद रात के तापमान में गिरावट जारी है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में ही सर्दी ने दस्तक दे दी थी और अब ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। हालांकि पिछले साल इन दिनों कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई थी। वर्तमान में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग साफ मौसम के कारण खुला है। वाहनों की आवाजाही जारी है। बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कटरा का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 21.8, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 14.9, न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 12.3, न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 15.3 और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 14.1, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

साम्बा न्यूज़ डेस्क !!! 

Share this story