Samachar Nama
×

Gurgaon नागरिकों को वार्डो में ही मिलेगी नगर निगम की सेवाएं

Gurgaon नागरिकों को वार्डो में ही मिलेगी नगर निगम की सेवाएं

हरियाण न्यूज़ डेस्क !!! मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में स्थापित नागरिक सुविधा केंद्रों का दौरा किया। इन केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारियों से बातचीत कर कामकाज की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नागरिक सुविधा केंद्र और सामान्य सेवा केंद्र को एक जगह बनाने की बात कही, ताकि नगर निगम समेत अन्य विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर नागरिकों को उपलब्ध हो सकें। नगर आयुक्त सबसे पहले वार्ड-15 के सेक्टर-4 सामुदायिक केंद्र में स्थापित पार्षद सीमा पाहुजा के कार्यालय में स्थापित नागरिक सुविधा पर पहुंचे। नगर आयुक्त ने रिबन काटकर यहां स्थापित नागरिक सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया और केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी ली।  नगर आयुक्त ने वार्ड-23 के सेक्टर-10ए स्थित नगर पार्षद अश्विनी शर्मा के कार्यालय, वार्ड-13 स्थित निगम पार्षद बहमप्रकाश यादव के कार्यालय और वार्ड-6 में सुखराली सामुदायिक केंद्र में स्थित नागरिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त रोहताश बिश्नोई, आईटी सलाहकार गिरिराज सिगला, निगम पार्षद सुनील गुर्जर और उदयबीर अंजना भी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने सेक्टर-37 उद्योग संघ के अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि वार्ड में स्थित नागरिक सुविधा केंद्र से संपत्ति कर भुगतान, पेयजल बिल, विवाह पंजीकरण आवेदन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित नगर निगम से संबंधित अन्य नागरिक सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इससे नागरिकों को नगर निगम के कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा और यह सुविधा उनके वार्डों में ही आसानी से प्राप्त की जा सकती है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सभी वार्डों में ऐसे नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

गुडगाँव न्यूज़ डेस्क !!! 

Share this story