Samachar Nama
×

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में सुबह के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट, अब दिन भी होंगे ठंडे

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में सुबह के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट, अब दिन भी होंगे ठंडे

हरियाण न्यूज़ डेस्क !!! आज दिन की शुरुआत तापमान में 4 डिग्री की गिरावट के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार अन्य दिनों की तुलना में आज का मौसम सर्द बना रह सकता है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का अहसास होगा। बुधवार और गुरुवार को रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में रातें दिन से ज्यादा ठंडी होती हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि रात में तापमान 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, रात में हल्का कोहरा दस्तक देने लगा है। उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट के साथ ही शहर में कोहरे की चादर भी बढ़ेगी। आज शहर का मौसम साफ रहेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब के कुछ शहरों में गुरुवार को सीजन में पहली बार कोहरा देखा गया। इससे न केवल ठंड बढ़ी बल्कि दृश्यता भी कम हो गई। हालांकि दोपहर के समय धूप के बीच अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को छू गया। लेकिन कोहरे के कारण तड़के घरों से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह की शुरुआत से ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

चंडीगढ़ न्यूज़ डेस्क !!! 

Share this story