Samachar Nama
×

Rajnandgaon अभाविप राजनांदगांव नगर की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित

fb
छत्तीसगढ़  डेस्क।।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव इकाई द्वारा सत्र 2021-22 हेतु नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई साथ ही अभविप द्वारा सत्र 2020 -21 में किये गए कार्यों का नगर मंत्री द्वारा वित्त प्रस्तुत किया गया जिसमें यह बताया गया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव ने पिछले 1 साल में कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के दौर में भी सेवा कार्य को सर्वोपरि रखते हुए समाज हित के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध करना, फूड पैकेट वितरण, आॅक्सीजन की व्यवस्था , अस्पतालों में बेड की व्यवस्था, साथ ही सार्वजनिक स्थानों में सेनीटाइज करने का कार्य व गांव-गांव एवं बस्तियों में जाकर वैक्सीन के संदर्भ में विशाल जन जागरूकता अभियान चलाया गया एवं आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाते हुए राजनांदगांव में अनेकों स्थानों पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया। अभविप द्वारा आंदोलनात्मक कार्य जिसमें प्रमुख रूप से राजनांदगांव जिला शिक्षा विभाग में हो रहे बर्तन घोटाला, फर्नीचर घोटाला, वेतन घोटाला ,जैसे मुद्दों को अभाविप ने उसे मुखर होकर उठाया और उसका विरोध किया गया।

इस नवीन नगर कार्यकारिणी घोषणा में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप मेहता छत्तीसगढ़ प्रांत सहसंगठन मंत्री महेश प्रसाद छत्तीसगढ़ प्रदेश सहमंत्री चिंटू सोनकर राजनांदगांव विभाग संयोजक दिग्विजय मिश्रा उपस्थित रहे।

नगर की नवीन कार्यकारणी इस प्रकार हैं – नगर मंत्री – शानुध मिश्रा नगर सह मंत्री – सौरभ रात्रे,निकिता श्रीरंगे, चंदना श्रीवास्तव, हरीश साहू, नगर कार्यालय मंत्री – विनोद टेम्बुलकर,नगर कार्यालय सह मंत्री राहुल ताम्रकार,नगर महाविद्यालय प्रमुख- सोहन साहू,नगर क्रीडा प्रमुख – मिथिलेश सोनकर, नगर क्रीडा सह प्रमुख – नीता राजपूत,नगर विद्यालय प्रमुख – शशांक दुबे, नगर विद्यालय सह प्रमुख- यस साहू,नगर सोशल मीडिया प्रमुख- अविनाश वैष्णव,नगर सोशल मीडिया सह प्रमुख- नंद कुमार रजक , विनोद जांगड़े,नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख – मृणालि मिसारे,नगर राष्ट्रीय कला मंच सहप्रमुख – रोमी समुंद्र ,ट्विंकल केमें,नगर एस.एफ.डी. प्रमुख – रितेश सोनकर, नगर एस.एफ.डी. सह प्रमुख – अजय गिरिपुंजे,नगर एस.एफ.एस. प्रमुख- डोमेन्द्र साहू,नगर एस.एफ.एस. सह प्रमुख- विशु साहू , पवन साहू,नगर छात्रावास प्रमुख- भावेश शर्मा, नगर छात्रावास सहप्रमुख – अभय कोसा, राहुल कुमार साहू,नगर जनजाति कार्य प्रमुख- अजय कुमार चुरेंद्र,नगर मेंडिविजन प्रमुख – सत्या अनुराग, नगर फार्माविजन प्रमुख – गौरव बघेल
नगर कार्यकारिणी सदस्य – शशि साहू, प्रदीप झा , आशीष सोरी, करण कोशरे , गुणवान सिंह ठाकुर, भोज रनसुरे , मनीष सोनकर, अकाश तिवारी, आयुष नंदे ,अंकित मॉसकुले, प्रणय तोरट।

Share this story