Samachar Nama
×

Rajnandgaon जिले का गौरव बढ़ाने वाली अंशिका का शहर कांग्रेस ने किया सम्मान

fgh
छत्तीसगढ़  डेस्क।। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 9 सितंबर शहर की मान व गौरव बढ़ाने वाली अंशिका पाण्डेय  के निवास जूनी हटरी पहुचकर सम्मान किया ।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित परिवार स्व.विजय पाण्डेय के लघु भ्राता अजय पाण्डेय की सुपुत्री अंशिका पाण्डेय का चयन भारतीय थल सेना की टेक्निकल यूनिट में लेफ्निेंट पद चेन्नई के लिए हुआ है। मेघावी छात्रा अंशिका कक्षा 1 से 10वीं तक बाल भारती पब्लिक स्कूल इसके बाद 11वीं से 12वीं तक युगांतर पब्लिक स्कूल और ग्रेजुएशन ज्ञान गंगा इंस्ट्रीयूट आॅफ टेक्निलॉजी एण्ड साइंस जबलपुर म.प्र. में की है।

अंशिका बचपन से ही देश प्रेम की भावना थी। इस हेतु शहर कांग्रेस परिवार द्वारा अंशिका पाण्डेय का फुल गुलदस्ता भेंटकर सम्मान कर मिठाई खिलाई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने अंशिका पाण्डेय के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर व प्रदेश का गौरव बढ़ा है। जिसकें लिए शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उसका सम्मान किया गया। मैं इस होनहार बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और वे आगे बढ़ती रहे और जिले व राज्य का नाम इसी तरह रौशन करती रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी व शहर उपाध्यक्ष शशिकांत अवस्थी, शारदा तिवारी, राजू खान, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, भरत सोनी, अनिस जैन, मनीष सिमनकर, पोषण यादव, प्रवीण मेश्राम, अतुल शर्मा, तथागत पाण्डेय व परिजन उपस्थित थे।

Share this story