Samachar Nama
×

14 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में बरसेगा पानी, दंतेवाड़ा में फंसा मानसून अब बढ़ेगा आगे…
 

14 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में बरसेगा पानी, दंतेवाड़ा में फंसा मानसून अब बढ़ेगा आगे…

14 जून से राजधानी समेत प्रदेश में व्यापक बारिश होगी। दंतेवाड़ा में रुका मानसून भी आगे बढ़ेगा। राजधानी रायपुर में मानसून कब पहुंचेगा, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की जा रही है। पिछले साल मानसून ने 21 जून को राजधानी में दस्तक दी थी। जबकि सुकमा में मानसून 7 जून को पहुंचा था। यानी रायपुर पहुंचने में इसे 14 दिन लगे थे। इस बार भी 16 दिन हो गए, लेकिन राजधानी समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में मानसून की शुरुआत नहीं हो पाई है। 28 मई को दंतेवाड़ा में मानसून के पहुंचने के बाद ऐसा लग रहा था कि 4-5 दिन में रायपुर समेत प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को रायपुर में तेज बारिश के बाद बुधवार और गुरुवार को बारिश नहीं हुई। हालांकि, इसकी वजह से तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। इससे गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Share this story

Tags