Samachar Nama
×

BHAGHALPUR गांव के लड़कों ने पहले शराब पार्टी की, फिर युवक को पीट-पीटकर मार डाला बचने के लिए लाश को कुएं में फेंका

भागलपुर में एक युवक को बदमाशों पहले जमकर शराब पिलाई फिर पीट-पीटकर मार डाला। वजह बस इतनी थी कि इन बदमाशों से युवक को कुछ दिन से पहले मामूली विवाद हुआ था। घटना कजरेली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है। मृतक मोहम्मद हाजी अलम का पुत्र (36) अब्दुल वहाब बताया जाता है।  घटना के संबंध में बताया जाता है कि अब्दुल वहाब मजदूरी करने रोज भागलपुर जाता है। सोमवार की देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तब परिजन रात से ही उसकी खोजबीन करने लगे। मंगलवार सुबह टहलने लोगों को बहियार में कुएं के मुंडेर पर एक अज्ञात गमछा पाया। इसी बीच एक शख्स ने कुएं में झांका तो युवक की लाश देख दंग रह गए। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।  इधर, घटना की सूचना मिलते ही थानेदार नवनीश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। थानेदार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या गांव के ही लड़कों ने की है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। दो लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानेदार ने कहा कि डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  परिजनों का कहना है कि गांव के ही कुछ लड़कों के साथ कुछ दिन पहले झंझट हुआ था। हो ना हो यही सब उसे बुलाकर ले गए और शराब पार्टी कर पहले उसे मनभर पीटा और फिर मर जाने के बाद शव को छुपाने के लिए कुएं में फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

बिहार न्यूज़ डेस्क !!!  मृतक मोहम्मद हाजी अलम का पुत्र अब्दुल वहाब बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अब्दुल वहाब मजदूरी करने रोज भागलपुर जाता है। सोमवार की देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तब परिजन रात से ही उसकी खोजबीन करने लगे। मंगलवार सुबह टहलने लोगों को बहियार में कुएं के मुंडेर पर एक अज्ञात गमछा पाया। इसी बीच एक शख्स ने कुएं में झांका तो युवक की लाश देख दंग रह गए। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानेदार नवनीश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। थानेदार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या गांव के ही लड़कों ने की है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। दो लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानेदार ने कहा कि डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।   इन बदमाशों से युवक को कुछ दिन से पहले मामूली विवाद हुआ था।

घटना कजरेली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है। परिजनों का कहना है कि गांव के ही कुछ लड़कों के साथ कुछ दिन पहले झंझट हुआ था। हो ना हो यही सब उसे बुलाकर ले गए और शराब पार्टी कर पहले उसे मनभर पीटा और फिर मर जाने के बाद शव को छुपाने के लिए कुएं में फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Share this story