Samachar Nama
×

PATNA कल मंत्री नीरज बबलू बोले- चिराग NDA का हिस्सा, आज जायसवाल ने कहा- व्यक्ति से नहीं पार्टी से है गठबंधन

Take home this electric bike on EMI of around Rs 1200, will run 100 km on full charge

बिहार न्यूज़ डेस्क !!!  लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग गुट पर भाजपा दो हिस्सों में बंट गई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को कहा लोजपा NDA का हिस्सा है और केंद्र में पार्टी का मंत्री होना इसका प्रमाण है। चिराग NDA में हैं या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी एक व्यक्ति का नहीं होता है। यह व्यक्ति नहीं, दल की बात है।खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,जायसवाल ने ये बातें पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में कही। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा व समर्पण अभियान की जानकारी दे रहे थे।

बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने सहयोग कार्यक्रम के दौरान कहा था कि चिराग पासवान NDA का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,चिराग और तेजस्‍वी यादव की मुलाकात के बाद अचानक भाजपा की तरफ से आए इस बयान ने बिहार में सियासी हलचल पैदा कर दी है।लोजपा बिहार में NDA का हिस्सा है या नहीं? इसको लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी शुरू है। वजह यह है कि 2020 विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा लगातार ये बताने की कोशिश करती रही है कि चिराग और उनकी लोजपा बिहार NDA का हिस्सा नहीं है।दो-फाड़ हो चुकी लोजपा के पशुपति पारस गुट के नेता पशुपति पारस केंद्र सरकार में मंत्री बन चुके हैं, लेकिन असली लोजपा किसके पास है।BJP  के नेताओं का चिराग पासवान को लेकर सस्‍पेंस बनाकर रखने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

Share this story