Samachar Nama
×

PATNA बिहार की किन्नरों के साथ करती हैं मारपीट, दोनों राज्यों के गुटों ने पटना के कोतवाली थाना में लगाया जमघट

Take home this electric bike on EMI of around Rs 1200, will run 100 km on full charge

बिहार न्यूज़ डेस्क !!! बिहार में किन्नरों के मुखिया ने तो बंगाल के किन्नरों पर घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही 5 तोला सोने की चेन छिनने का गंभीर आरोप लगाया है बंगाल के किन्नरों के ग्रुप को पता चली तो वो लोग भी काफी संख्या में थाना पहुंच गई। इसके बाद दोनों गुटों ने थाना कैम्पस में जमघट लगा दिया। खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,कई घंटे तक कोतवाली कैम्पस अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बाहर से लेकर अंदर तक किन्नरों का ग्रुप मौजूद रहा। माहौल ऐसा हो गया था कि थानेदार सुनील कुमार सिंह को एक्स्ट्रा फोर्स बुलाना पड़ा। मौके पर ही बिहार और बंगाल के किन्नर आपस में ही भिड़ने लगे थे।

थाने में दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ अपनी कंप्लेन दर्ज कराना चाहता था। बिगड़ते माहौल पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पूरे सूझबूझ के साथ काम किया।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,थानेदार सुनील कुमार सिंह ने एक-एक कर दोनों गुटों के लोगों से बातचीत की। बिहार में पश्चिम बंगाल के किन्नरों का ग्रुप अपना वर्चस्व कायम करने की कवायद में है। इस वजह से अक्सर दोनों राज्यों के किन्नरों के ग्रुप में मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।  दोनों गुटों के रिटेन कंप्लेन को ले लिया। तब जाकर थाना कैम्पस का माहौल शांत हुआ। बिहार गुट की सुमन कुमारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में किन्नर आ गई हैं। वो ग्रुप अपना दबदबा बिहार के अंदर बनाना चाहती है। कभी भी किसी के साथ मारपीट करती पर उतर जाती हैं। जबरन हम पर अपने गुट में शामिल होने का प्रेशर बनाती हैं।

Share this story