Samachar Nama
×

MADHUBANI पूसा बासमती 1692 बना सकती है उत्पादन का नया रिकाॅर्ड

KK

बिहार न्यूज़ डेस्क !!! खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,भटसिमर गांव निवासी कुशल कृषक आशुतोष ठाकुर ने बताया कि खेती करना अब काफी महंगा होता जा रहा है।मीडिया रिपेार्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि, किसान की थोड़ी सी सुझबुझ उन्हें इन महंगाई से निजात तो दिलायेगी ही साथ ही उनके आमदनी के आसार को भी बढा देगी। उक्त बातें उन्होंने अपने खेतों मे लगे पूसा बासमती धान में आए बाली को देखते हुए कहा। साथ ही कहा की इस साल जिले के किसान ने अपने खेतों में सबौर 2014, लगाया है यह धान 110 से 115 दिन में तैयार हो जाता है।  

जिले के वैसे किसान जिन्होंने सुझबुझ के साथ अपने खेतों के हिसाब से बीज का चयन किया था। उनका इसका फायदा मिलते साफ दिखाई दे रहा है। 40 से 45 क्विंटल प्रतिहेक्टेयर उपज की क्षमता भी रखता है। किसान आशुतोष ठाकुर अपने खेतों में लगे इस धान की सीस देखकर अभी से गदगद है। उन्होंने कहा कि जैविक विधि से इस साल इसे अपने खेतों में लगाया है। इसके बाली देखकर यह तो लगता है जिला में उत्पादन के नया रिकार्ड बनाएगी 1692 पूसा बासमती।

Share this story