Samachar Nama
×

BEGUSARAI ajnath Singh ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग शीत युद्ध के बाद मजबूत हुए 

बिहार सरकार के गन्ना एवं विधि मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में बाढ़ से जुड़ी नुकसान पर बैठक हुई। कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के अलावे कोढ़ा, प्राणपुर, कदवा, बरारी, बलराम पुर विधानसभा के विधायक मौजूद थे। सभी प्रतिनिधियों ने बाढ़ के दौरान अपने क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकड़ा पेश किया। प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बाढ़ के दौरान कटिहार जिला में प्रशासन द्वारा किए गए कार्य बेहद संतोषजनक है। जहां तक जीआर राशि का सवाल है। इस विषय पर जो भी शिकायत आई है। अधिकारियों को इस इसमें सुधार करने की निर्देश दिया गया है।  डीएम ने कहा-जिले के 88, 538 बाढ़ पीड़ितों को दी जा चुकी है जीआर राशि मौके पर डीएम उद‌्यन मिश्रा सहित कई अधिकारी इस बैठक में शामिल थे। डीएम ने बताया कि जिले में मुख्यतः 08 प्रखंड के 70 पंचायत में 687 गांंव प्रभावित हुए। जिसमें 7,30, 382 आबादी व कुल 90,872 पशु प्रभावित हुए। राहत केंद्र में 763 शरणार्थी द्वारा आवासन किया गया। बाढ़ आपदा से 20,423 हेक्टर क्षेत्र में लगे फसल की क्षति हुई। जिला प्रशासन द्वारा 1,10,000 आबादी को निष्क्रमित किया किया गया। 283 सामुदायिक किचन के माध्यम से 35 लाख प्लेट्स सुबह व शाम को मिलाकर खाना को खिलाया गया। 700 शौचालय एवं 350 ट्यूबवेल का निर्माण किया गया। 2,00,000 पैकेट सूखा राशन एवं 36,936 पॉलीथिन सीट का वितरण किया गया। पीड़ित गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। अब तक कुल 88,538 व्यक्तियों को जीआर राशि दी जा चुकी है।  वंचित बाढ़ पीड़ित को जीआर राशि दी जाए: विधायक प्रभारी मंत्री ने सभी विधायकगण एवं अधिकारीगण को बाढ़ आपदा के स्थाई समाधान के दिशा में सुझाव देने का अनुरोध किया गया। ताकि बाढ़ आपदा से प्रभावित स्कूलों, बिजली आपूर्ति के सिस्टम, नहरों का मरमत्ती कराए जा सके। उन्होंने महानंदा नदी पर बनाए जाने वाले कदवा रिंग बांध के कार्य की प्रगति का समीक्षा की। बरारी विधायक ने जीआर राशि से वंचित परिवारों एवं गंगा एवं बरंडी नदी से हो रहे कटाव के दिशा में कार्य करने का अनुरोध किया। कदवा विधायक ने महानंदा नदी में गाद की समस्या से उत्पन्न् स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाए व पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति हो।

बिहार न्यूज़ डेस्क !!!  युवक को बाहर किसी से झगड़ा हुआ था। इस बात को लेकर उसने अपने सिर में गोली मार ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र बिशनपुर चतुर्भुज वार्ड नंबर 17 की है। बुधवार सुबह गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया। घर वाले दौड़ कर जैसे ही युवक के कमरे में गए ताे दंग रह गए। आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने आत्महत्या की बात सामने आ रही है। युवक के पास पिस्टल कहां से आई और किसने उसे मुहैया करवाई इस बात की भी जांच की जा रही है। पिस्टल को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। मुरारी अपराधी प्रवृति का था। वह 4 बार जेल भी जा चुका था।

घरवालों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत युवक की पहचान विष्णुपुर चतुर्भुज निवासी रंजन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार के रूप में की गई है।खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,बेगूसराय में एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।परिजनों का कहना है मंगलवार के दिन मुरारी को बाहर में किसी से झगड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,इसको लेकर परिजन ने मुरारी पर दबाव डाला था। इसी में आवेश में आकर मुरारी ने खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।  मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि मुरारी नामक युवक ने अपने घर में खुद ही सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुरारी अपराधी किस्म का व्यक्ति है। मुरारी चार बार जेल भी जा चुका

Share this story