Samachar Nama
×

ALWAR गणपति उत्सव का हुआ समापन, जयसमंद में प्रतिमा विसर्जित की

GANGANAGAR
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! गणेश जी की प्रतिमा को यहां के लोग नाचते-गाते हुए भक्ति धाम मंदिर से गेट नंबर 3 तक लेकर आए। श्रद्धालु अपनी-अपनी गाड़ियों से गणपति मूर्तियों को जयसमंद ले गए और विसर्जित की।खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,इस दाैरान प्रतिदिन गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। दोपहर काे महिलाओं द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, भोलेनाथ व गणेश जी की झांकियां सजाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सहयाेग डीपी गुप्ता व अंशुल का रहा। जयसमंद में गणपति की प्रतिमा का विर्सजन करने के साथ ही अपनाघर शालीमार स्थित भक्ति धाम में आयाेजित तीन दिवसीय गणपति उत्सव संपन्न हाे गया। धीरज उपाध्याय ने संचालन किया। मीडिया रिपेार्ट के अनुसार ,इसी प्रकार गणपति महोत्सव समिति द्वारा समिति कार्यालय पर आयाेजित पांच दिवसीय गणपति महाेत्सव के चाैथे दिन साेमवार काे विभिन्न कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा की पूजा कर आरती की गई। कीर्तन हुआ। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव के आखिरी दिन मंगलवार शाम 6 बजे जयसमंद में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Share this story