Samachar Nama
×

तीन साल पहले पिता की हत्या की थी, जेल से निकलने के बाद भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

रांची, 14 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका में एक युवक ने सगे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने चार साल पहले वर्ष 2019 में अपने पिता की भी हत्या धारदार हथियार से कर दी थी। कुछ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

वारदात काठीकुंड प्रखंड के आमतल्ला गांव की है। बताया गया कि ओमप्रकाश सिंह नामक शख्स ने सगे भाई राजन सिंह से विवाद के बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर धर दबोचा। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह 2019 में पिता की हत्या के आरोप में जेल गया था। करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद वह हाल में बाहर निकला था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

Share this story

Tags