Samachar Nama
×

IPL 2021 दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी की फॉर्म  को लेकर चिंतित हैं  दिग्गज  Brian Lara, जानें क्या कहा
 

RABADA--1

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल  2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स से हारने के बाद  भी दिल्ली कैपिलटल्स के पास फाइनल में पहुंचने का मौका  होगा। दिल्ली कैपिटल्स   दूसरे  क्वालीफायर मैच में केकेआर  को मात देकर फाइनल में पहुंच सकती है। वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स मजबूत है लेकिन तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की फॉर्म  अच्छी नहीं हैं।

T20 World Cup से पहले  टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, IPL में फेल हुए ये खिलाड़ी 
 


युवाओं पर भरोसा नहीं करने से चेन्नई को हुआ नुकसान : Lara

वेस्टइंडीज के महान  खिलाड़ी   ब्रायन लारा ने       तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की  फॉर्म  को लेकर चिंता जाहिर की है। कगिसो रबाडा की  खराब फॉर्म का अ्ंदाजा आप इस बात से  लगा सकते हैं कि  उन्होंने  14 वें सीजन में  14 मैचों में  अब तक 13 विकेट ही लिए  हैं, जबकि पिछले सीजन केतहत  30- विकेट चटकाए थे। लारा ने  कहा ,  हां  वह   एक असाधारण प्रतिभाशाली  गेंदबाज हैं।

 खिताब भले ही ना जीत पाए Virat Kohli पर  बतौर कप्तान IPL में उनके नाम दर्ज हैं बड़े रिकॉर्डस्


युवाओं पर भरोसा नहीं करने से चेन्नई को हुआ नुकसान : Lara

उन्होंने  पिछले साल दिल्ली  को  फाइनल   तक पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।  उन्होंने धीमी गेंदों के साथ बीच के  और आखिर के ओवरों   में बहुत सारे विकेट हासिल किए  थे ,लेकिन इसबार टूर्नामेंट  के अंत में  आकर उनसे ऐसा नहीं हो रहा है। दिग्गज बल्लेबाज ने कहा      मुझे लगता है कि  दिल्ली कैपिटल्स  रबाडा को जल्द से जल्द फॉर्म में लौटते देखना  पसंद करेगी।

Virat Kohli के जख्मों पर इस  अंग्रेज दिग्गज ने छिड़का नमक, कह दी ऐसी बात

युवाओं पर भरोसा नहीं करने से चेन्नई को हुआ नुकसान : Lara

बता दें कि केकेआर के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की जंग होगी । पिछले सीजन की उपविजेता  दिल्ली कैपिटल्स इस बार कोई गलती नहीं करना चाहेगी और  खिताब  अपने नाम करने  से नहीं चूकना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन में दमदार प्रदर्शन किया और वह खिताब की प्रबल दावेदार है। केकेआर के खिलाफ दिल्ली के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं रहने वाला है।

KKR vs DC

Share this story