Samachar Nama
×

IPL 2021, Qualifier 2, DC vs KKR दिल्ली के दबंग का सामना कोलकाता के फाइटर्स से, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

KKR vs DC--1


  क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल  के दूसरे क्वालीफायर मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स  का  सामना केकेआर से होगा। दोनों टीमें शारजाह के मैदान पर करो या मरो के मैच में भिड़ेंगी। दिल्ली और  कोलकाता   की निगाहें जीत के  साथ फाइनल में पहु्ंचने पर होगी। कागजों पर दिल्ली और कोलकाता दोनों मजबूत नजर आ रही हैं और ऐसे में इनके बीच  कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

IPL 2021  Ravindra Jadeja जड़ेंगे ‘दोहरा शतक’,  धोनी के खास क्लब में होंगे शामिल 

IPL 2021: CSK vs DC: सीएसके के हाथों मिली हार से इमोशन को कंट्रोल नहीं पाए ऋषभ पंत

दोनों टीमों के  रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स  और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल में कुल 27 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में से  कोलकाता ने दिल्ली को 15 बार हराया है। वहीं  दिल्ली  कैपिटल्स  11 बार ही जीत दर्ज कर पाई। इस दौरान    एक मैच टाई भी रहा था  जिसे दिल्ली ने जीता था। ऐसे में यह सवाल है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स की टीम   अपने  रिकॉर्ड को अब कोलकाता के खिलाफ सुधार करना  चाहेगी।

T20 World Cup भारत का इंग्लैंड के साथ  होने वाला वार्म -अप मैच रद्द, शेड्यूल में हुआ बदलाव 

KKR vs DC

दिल्ली कैपिटल्स को पहले क्वालीफायर मैच में    चेन्नई सुपरकिंग्स के  खिलाफ   4 विकेट  से हार का सामना करना पड़ा  था। वहीं केकेआर   एलिमिनेटर मैच के तहत आरसीबी को  4 विकेट  से मात  देकर आई है । दिल्ली की टीम अब जीत की पटरी पर लौटकर खिताब के करीब पहुंचना  चाहेगी।

Virat Kohli का फेवरेट गेंदबाज अब टीम इंडिया  से काटेगा  Bhuvneshwar Kumar का पत्ता

dc

वहीं  केकेआर लय को बरकरार रखने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल में खिताब नहीं जीता है ,पिछले सीजन के तहत  वह    उपविजेता रही थी।वहीं केकेआर की टीम चैंपियन बन चुकी है लेकिन इयोन मॉर्गन की नेतृत्व में टीम ने अब तक खिताब नहीं जीता है। लीग चरण के तहत   कोलकाता की तुलना  में दिल्ली का दमदार प्रदर्शन रहा है। दिल्ली ने अपने 14 मैचों से 10 जीते थे, वहीं कोलकाता ने 14 मैचों में  से  7 जीते थे।

Sunil Narine IPL 2021 RCB VS KKR--1-1-1--3.jpg

Share this story