Samachar Nama
×

Commonwealth games 2022 में शानदार प्रदर्शन करके लौटे खिलाड़ियों से PM Modi ने की मुलाकात, देखें VIDEO

11

खेल न्यूज़ डेस्क।। कॉमनवेल्थ गेम्स  2022 में  शानदार प्रदर्शन करके  लौटे भारतीय  खिलाड़ियों के साथ शनिवार  को पीएम मोदी ने मुलाकात की है।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भारतीय   खिलाड़ियों को  बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा , यह हमारी   युवा शक्ति   के लिए  सिर्फ  शुरुआत है ।भारतीय खेलों का स्वर्ण युग अभी शुरु हुआ है।

Shoaib Akhtar Birthday पूर्व पाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से जुड़े दिलचस्प रिकॉर्ड्स जानिए यहां 
 


PM Modi

बीते कुछ हफ्तों  में देश ने  खेल  के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं ।राष्ट्रमंडल   खेलों में ऐतिहासिक  प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार   शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया है। हमने न सिर्फ आयोजन किया, बल्कि शतरंज में अपनी श्रेष्ठ परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अच्छा प्रदर्शन भी किया है।

Independence Day 2022 15 अगस्त को Virat Kohli की कप्तानी में Team India ने  दर्ज की थी ऐतिहासिक

PM Modi

साथ ही उन्होने कहा ,जिन्हें पदक जीता  वे भी  जो आगे पदक जीतने वाले हैं वे भी आज प्रशंसा के पात्र हैं।कॉमनवेल्थ  2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ जहां   समय  और   भारत के वक्त में काफी फर्क  है।पीएम मोदी  ने कहा जब आप वहां मुकाबला कर रहे थे हिन्दुस्तान में करोड़ों भारतीय 'रतजगा' कर रहे थे।

India vs Zimbabwe सीरीज के शुरु होने से पहले जिम्बाब्वे टीम की ओर से टीम इंडिया को मिली चेतावनी

CWG

देर रात तक आपके हर एक्शन पर देशवासियों की नजरें थीं। कितने ही लोग बार-बार जाकर स्कोर चेक करते थे। खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ाने में आप सब की भूमिका है और आप सभी बधाई के पात्र हैं।इसके अलावा भी पीएम मोदी ने  खिलाड़ियों की  प्रशांसा करते  हुए कई बातें कही हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने इस बार कुल  61 पदक अपने नाम किए और वह अंक तालिका में चौथे  स्थान पर रही है। भारत ने  22  गोल्ड, 13 सिल्वर और  23 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। 


CWG

Share this story