Samachar Nama
×

IPL 2022 Prize Money खिताब जीतने पर गुजरात टाइटंस पर हुई धनवर्षा,  उपविजेता टीम को भी मिले इतने करोड़
 

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights 1111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल  2022 में  गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स को  फाइनल में  7 विकेट से मात देकर  चैंपियन बनी है ।   गुजरात टाइटंस का  डेब्यू सीजन रहा है,जिसमें उसने खिताब  जीतकर इतिहास रच दिया । हार्दिक पांड्या की अगुवाई  वाली  गुजरात भी राजस्थान के बाद डेब्यू सीजन में खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। राजस्थान ने आईपीएल 2008 में   खिताब जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights जानिए खिताबी मैच में किन बल्लेबाजों ने की छक्के-चौकों की बरसात,देखें video
 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में रविवार  29 मई को  खिताबी मैच  खेला गया।मुकाबले में टॉस जीतकर  राजस्थान रॉयल्स ने   पहले  बल्लेबाजी करना चुना ।पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम  20 ओवर  में 9 विके टपर 130 रन बनाने में सफल रही।

IPL 2022 Final GT VS RR Highlights गुजरात टाइटंस डेब्यू सीजन में बनी चैंपियन, फाइनल में राजस्थान को हराया
 

वहीं  गुजरात  टाइटंस ने  18.1 ओवर में 3 विकेट पर   133 रन बनाकर जीत  अपने नाम की । गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने  3 विकेट  चटकाए और वह मैन ऑफ द मैच चुने गए।वहीं   शुभमन गिल  ने 43  गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से  45रन की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के खिताब जीतने के साथ ही उसपर  धनवर्षा हुई है ।खिताब जीतने वाली  गुजरात  टाइटंस को    ट्रॉफी  के साथ    20 करोड़ की ईनामी राशि दी गई है।  

IPL ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी प्रदर्शित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम
 

पिछले सीजन  चैंपयिन बनने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को भी इतनी ही राशि दी गई थी। उपविजेता रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को  12.50 करोड़ की राशि मिली है ,जबकि तीसरे नंबर  की टीम  आरसीबी को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर   रहने वाली गुजरात टाइटंस को  6.50 करोड़  रुपए दिए गए हैं।गुजरात  टाइटंस ने  आईपीएल 2022 के पूरे सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।  

IPL 2022: “वो सिर्फ दिखावा कर रहा है, ठीक से तो भाग भी नहीं पा रहा”, दिग्गज का फूटा Hardik Pandya की फिटनेस पर गुस्सा

Share this story