Samachar Nama
×

गंदगी में पड़ी इस चीज़ को उठाने में न करें संकोच, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Acharya chanakya niti for life

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: चाणक्य को भारत के महान विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां पूरे विश्व में विख्यात है चाणक्य नीति को जो भी मनुष्य अपने जीवन में उतार लेता है उसका जीवन सरल और सहज हो जाता है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र ग्रंथ में पिरोया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। 

Acharya chanakya niti for life

आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर एक पहलु पर नीतियों का निर्माण किया है, चाणक्य ने अपनी एक नीति के द्वारा समझाया है कि कुछ कीमती चीज़े अगर गंदगी में भी पड़ी हो तो उसे उठाने से संकोच नहीं करना चाहिए। क्योंकि वह आपका भाग्य बदल सकती है, तो आज हम आपको इसी से जुड़ी नीति के बारे में बता रहे है। 

Acharya chanakya niti for life

चाणक्य नीति कहती है कि अगर किसी व्यक्ति को गंदगी में सोना, चांदी, हीरा या फिर कोई भी कीमती चीज़ पड़ी हुई मिलती है तो उसे गंदगी में पड़ा देखकर अनदेखा नहीं करना चाहिए इन चीजों को तुरंत ही उठा लेना बेहतर होता है चाणक्य कहते है कि ऐसी चीजों का कोई मोल नहीं होता है गंदगी में पड़ होने के कारण भी इनकी कीमत कम नहीं होती है बल्कि उतनी ही रहती है।

Acharya chanakya niti for life

धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में धन को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है ऐसे में अगर आपको गंदगी में धन भी पड़ा दिख जाए तो उसे तुरंत ही हटा दें क्योंकि ऐसा न करना माता लक्ष्मी का अपमाना माना जाएगा। चाणक्य ने अपनी इस नीति से समझाने का प्रयास किया है कि अगर कोई मनुष्य बुरा है तो में जो भी अच्छाई है उसे अपनाकर व्यक्ति सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है और तरक्की कर सकता है। 
Acharya chanakya niti for life

Share this story