Samachar Nama
×

आखिर क्यों महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के वक्त महिलाओं को कराया जाता है घूंघट

Mahakaleshwar jyotirling mandir makakal bhasm aarti rules

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूजा पाठ के साथ साथ पूजन स्थल और ​तीर्थ स्थलों को भी विशेष बताया गया है मान्यता है कि यहां दर्शन पूजन से साधक के कष्टों का निवारण होता है और उसे मानसिक शांति व ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है तो हम आपको एक ऐसे ही पवित्र स्थल के बारे में बतार है उज्जैन को धार्मिक नगरी माना जाता है और यहां महाकालेश्वर मंदिर की कई कथाएं प्रचलित है। 

Mahakaleshwar jyotirling mandir makakal bhasm aarti rules

मान्यता है कि महाकालेश्वर मंदिर में पूजा आराधना में शामिल होने के लिए भक्तों की काफी भीड़ होती है ये इकलौता ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान की भस्म आरती होती है जिसमें कई सारे परंपराएं निभाई जाती है कहा जाता है कि भस्म आरती के समय महिलाओं को बाबा महाकाल के दर्शन नहीं करने दिए जाते है इस दौरान महिलाएं अपना घूंघट कर लेती है इसको लेकर कई वजह बताए गए है जिनमें से एक वजह आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे है तो आइए जानते है। 

Mahakaleshwar jyotirling mandir makakal bhasm aarti rules

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर भस्म आरती के वक्त महाकाल शिव रूप से शंकर रूप में आते है यानी वे निराकार से साकार रूप धारण कर लेते है और इसी वक्त उन्हें भस्म लगाई जाती है और उनके अभ्यंग स्नान के दर्शन महिलाओं को करना मना है। 

Mahakaleshwar jyotirling mandir makakal bhasm aarti rules

ऐसे में उन्हें घूंघट करने के लिए कहा जाता है कहा जाता है कि जिस प्रकार से वस्त्र बदले जाते है वैसे ही भोलेनाथ निराकार से साकार रूप को धारण कर लेते है और यही एक मुख्य कारण है जिस वजह से महिलाओं को भगवान शिव के दर्शन के लिए रोका जाता है या उन्हें घूंघट करने के लिए कहा जाता है। 

Mahakaleshwar jyotirling mandir makakal bhasm aarti rules

Share this story