Samachar Nama
×

Instagram स्टोरीज में म्यूजिक को कैसे करे ऐड; जानिए इसका तरीका

Instagram स्टोरीज में म्यूजिक को कैसे करे ऐड; जानिए इसका तरीका

सोशल मीडिया न्यूज डेस्क !!! इंस्टाग्राम (Instagram) एक ऐसा फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया ऐप है जिसे करोड़ों यूजर्स यूज करते हैं। यह फेसबुक द्वारा स्वामित्व वाला एप्लीकेशन आज दुनिया भर में काफी पॉपुलर है। इस ऐप में यूज़र्स को  काफी सारे फीचर मिलते हैं। आप इंस्टाग्राम प्रोफाइल  में स्टोरी डाल सकते हैं, पिक्चर अपलोड कर सकते हैं और रील्स वीडियो भी पोस्ट कर सकते हैं।

Instagram स्टोरी फीचर आज यूजर्स बहुत ज्यादा यूज़ करते हैं और इसमें आपने भी म्यूजिक के साथ स्टोरी देखी होंगी। यदि आप भी स्टोरी में म्यूजिक लगाना चाहते है, तो बहुत आसान है। हमने यहाँ 8 स्टेप्स में पूरा प्रोसेस बताया है, आप उसको फॉलो करके अपनी स्टोरी में म्यूजिक को लगा सकते हैं।

१. सबसे पहले तो आपको अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम के ऐप ओपन करना होगा। 

२.  स्टोरीज पर जाने के लिए होमपेज पर लेफ्ट साइड की ओर स्वाइप करें। या आप टॉप पर 'Your Story' पर टैप कर सकते हैं।

 ३.  शटर बटन दबाकर फोटो को स्नैप करें या वीडियो बनाने के लिए लंबे समय तक प्रेस करके रखें। 

४.  इसके बाद सबसे ऊपर स्टिकर आइकन पर टैप करें और मेनू से म्यूजिक स्टिकर को सेलेक्ट करें।

५.  कोई Song सर्च करें या Stories में उपयोग किए जाने वाले पॉपुलर Music में से सेलेक्ट कर दें।

६. म्यूजिक के उस सेगमेंट को सेलेक्ट करने के लिए नीचे बार को खींचें जो आपकी Instagram स्टोरी के साथ आएगा। 

७.  अब आपको टॉप राइट कॉर्नर में Done पर टैप करना होगा।

८.  स्टोरी शेयर करने के लिए सबसे नीचे Your Story के ऑप्शन पर टैप करना होगा।

इस प्रकार आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्टोरी लग जाएगी और साथ में म्यूजिक भी सुनाई देगा। आप Spotify की मदद से भी स्टोरी में म्यूजिक को लगा सकते है। साथ ही आप Instagram पोस्ट, Instagram Reels Video में साथ में कोई भी उपलब्ध म्यूजिक जैसे कि हिंदी या अन्य भाषा के गानों को लगा सकते हैं।

सोशल मीडिया न्यूज डेस्क !!! 

न्यूज हेल्पलाइन

Share this story