Samachar Nama
×

2 दिन बाद आने वाली थी बारात, लेकिन हल्दी से पहले फंदे से झूल गई दुल्हन, पुलिस जांच में सामने आई ऐसी खौफनाक सच्चाई की...

झारखंड के गिरिडीह में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक युवती ने अपनी शादी से दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लड़की स्नातक की छात्रा थी। आत्महत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। घटना जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित बाघेडीह गांव....
sdafds

झारखंड के गिरिडीह में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक युवती ने अपनी शादी से दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लड़की स्नातक की छात्रा थी। आत्महत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। घटना जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित बाघेडीह गांव की है। यहां के महेंद्र मंडल की बेटी काजल कुमारी की शादी अगले शनिवार को होने वाली थी। परिवार में तैयारियां जोरों पर थीं। मेहंदी-हल्दी की रस्म गुरुवार से शुरू होने वाली थी।

बच्ची की मां शांति देवी ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब वह कमरे की सफाई करने गई तो देखा कि शव पंखे से लटक रहा था। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। काजल की शादी करीब तीन माह पहले धनबाद के टुंडी अंतर्गत सोन गांव निवासी विजय मंडल के साथ तय हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। न ही कमरे में कोई सुसाइड नोट मिला। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

Share this story

Tags