Samachar Nama
×

200 किलो की बाइक से दुल्हन ले रही थी शादी में एंट्री, रोकने के लिए दौड़ पड़े लोग, बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन

200 किलो की बाइक से दुल्हन ले रही थी शादी में एंट्री, रोकने के लिए दौड़ पड़े लोग, बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन

देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी इंटरनेट पर दुल्हनों की एंट्री के वीडियो वायरल हुए हैं, लेकिन इस बार एक अनोखी वेडिंग एंट्री वायरल हुई है, जो सबको हैरान कर रही है। वजह? दुल्हन ने अपनी शादी में पालकी या कार में नहीं, बल्कि 260 किलोग्राम की स्पोर्ट्स बाइक "हायाबुसा" पर एंट्री की। यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है।

लाल जोड़े में 'धूम गर्ल' बनी दुल्हन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दुल्हन लाल जोड़े, ज्वेलरी और मेकअप में सजी-धजी दिख रही है। लेकिन जैसे ही वह सफेद सुजुकी हायाबुसा पर गेट से अंदर आई, लोग हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि भारी लहंगा पहनी दुल्हन खुद बाइक चला रही है। इस वीडियो ने लोगों को जॉन अब्राहम की फिल्म "धूम" की याद दिला दी। कई यूजर्स ने लिखा, "यह वाकई स्टाइलिश दुल्हन है।" जबकि कुछ ने इसे अब तक की सबसे बोल्ड एंट्री बताया।

Share this story

Tags