Samachar Nama
×

बहन को हुआ दूसरी जाति के युवक से प्यार तो गुस्से में भाई ने 200 फीट गहरी खाई में फेंका, पुलिस केस दर्ज 

महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। भाई ने अपनी बहन को पहाड़ की चोटी से 200 फीट गहरी खाई में फेंककर उसकी हत्या कर दी। संभाजी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जिले के अंबड़ तालुका के शाहगढ़ इलाके....
sdfds

महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। भाई ने अपनी बहन को पहाड़ की चोटी से 200 फीट गहरी खाई में फेंककर उसकी हत्या कर दी। संभाजी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जिले के अंबड़ तालुका के शाहगढ़ इलाके में हुई। प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। मृत लड़की की उम्र 17 वर्ष थी। आरोपी की पहचान ऋषिकेश तानाजी शेरकर (25 वर्ष) के रूप में हुई है। नाबालिग लड़की का दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आरोपी ऋषिकेश इस बात से परेशान था। उसने अपनी बहन को कई बार उस युवक से दूर रहने के लिए कहा था। लेकिन बहन नहीं मान रही थी. लड़की के परिवार वाले भी उस पर प्रेमी से रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़की ने युवक से रिश्ता तोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने शाहगढ़ पुलिस से शिकायत की। पुलिस के सामने नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया था।

इसके बाद परिजनों ने लड़की को समझाने के लिए उसे संभाजी नगर के वल्दगांव में उसके चाचा के घर भेज दिया। चाचा का बेटा ऋषिकेश मृतका को घुमाने के बहाने पहाड़ पर ले गया और नीचे खाई में धकेल दिया। नीचे गिरते ही लड़की की मौत हो गई। जिस समय आरोपी ऋषिकेश ने अपनी बहन की हत्या की, उस समय पहाड़ के नीचे क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था।

टूर्नामेंट के दृश्यों को रिकॉर्ड करने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए थे। ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग में आरोपी अपनी बहन के साथ पहाड़ियों पर भी दिखाई दे रहा है। इसके बाद जब वह उसे खाई में फेंकता है और पहाड़ से नीचे आता है, तब भी कैमरे में कैद हो जाता है। पुलिस ने मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Share this story

Tags