Samachar Nama
×

राजद के शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे : नीतीश कुमार

कटिहार, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कटिहार सदर विधानसभा सीट के हसनगंज पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। ‎
राजद के शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे : नीतीश कुमार

कटिहार, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कटिहार सदर विधानसभा सीट के हसनगंज पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। ‎

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों से पहले बिहार में जो सरकार थी उसने कोई काम नहीं किया था। पहले सड़कों की क्या हालत थी, शाम के बाद घर से लोग नहीं निकलते थे, बराबर हिंदू-मुस्लिम झगड़ा होता था। शिक्षा और स्वास्थ्य की भी स्थिति बुरी थी। ‎

‎उन्होंने कहा कि जब से हमलोगों को सेवा का मौका मिला है तब से विकास का काम हो रहा है। हमलोगों के आने के बाद सारा विवाद खत्म हुआ। 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुराने मंदिरों में भी घेराबंदी का काम शुरू किया गया। ‎हमने सभी समुदायों और जातियों के लिए काम किया है। मदरसों का सरकारीकरण किया गया। मदरसा शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन देने का काम शुरू किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार किया गया।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज की चर्चा करते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं खुला। पहले से छह मेडिकल कॉलेज थे। आज 27 मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। ‎ ‎

उन्होंने कहा कि सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया। विकास के कार्य तेजी से कराए गए। उन्होंने नौकरी और रोजगार की चर्चा करते हुए कहा कि 50 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है। हम लोगों ने अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का निर्णय लिया है। ‎

‎उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर तरह से काम हो रहा है। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के काम किया है। उन्होंने सामाजिक पेंशन राशि बढ़ाने की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज बिजली सभी घरों तक पहुंचा दी गई। अब घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जा रही है। ‎

‎उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए जाने की भी चर्चा की और बताया कि सरकार काम कर ही रही है और केंद्र सरकार भी मदद कर रही है। बिहार में अब कानून का राज है। ‎

‎--आईएएनएस

‎एमएनपी/एबीएम ‎

Share this story

Tags