Samachar Nama
×

राहुल गांधी के दावों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, लिखा- कांग्रेस 'अराजकता की राजनीति' पर उतरी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावों पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने निशाना साधा है।
राहुल गांधी के दावों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, लिखा- कांग्रेस 'अराजकता की राजनीति' पर उतरी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावों पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने निशाना साधा है।

सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी का यह बयान केवल राजनीतिक हताशा नहीं बल्कि भारत को अस्थिर करने की खतरनाक मानसिकता का सार्वजनिक प्रदर्शन है। जब-जब देश वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ, भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंची और दुनिया ने भारत के नेतृत्व को स्वीकार किया, तब-तब भारत विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों ने देश को बदनाम करने का अभियान चलाया और कांग्रेस ने उनका साथ निभाया।

सुधांशु त्रिवेदी ने लिखा कि हाल के राज्य चुनावों में नगण्य रैलियां करके, उसी समय विदेशों में उस सैर-सपाटा कर के बिना मेहनत चुनाव जीतने का ख्वाब रखने के कारण राहुल गांधी लोकतांत्रिक चुनावों में लगातार हार रहे हैं। उन्होंने लिखा कि अब कांग्रेस 'अराजकता की राजनीति' पर उतर आई है। विदेशी धरती पर भारत की संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना, देशविरोधी नैरेटिव को हवा देना और भारत में अस्थिरता की भविष्यवाणी करना, यह सब संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ‘टूलकिट राजनीति’ का हिस्सा है।

उन्होंने लिखा कि 140 करोड़ देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट हैं। भारत की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस और ‘टूलकिट गैंग’ की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देती रहेगी तथा इंडी गठबंधन की भारत में आग लगाने की कोई भी साजिश कभी सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहने वालों का असली चरित्र हर भारतीय के सामने बेनकाब हो गया। उन्होंने लिखा कि अब मैं देश के हर खुद्दार नागरिक से कहना चाहूंगा। सुधांशु त्रिवेदी ने लिखा, 'कहनी है एक बात हमें, इस देश के पहरेदारों से। संभल के रहना अपने घर में, छिपे हुए गद्दारों से॥'

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags