Samachar Nama
×

मुजफ्फरनगर: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, परिवार रो-रोकर कह रहा- 'मेरे बेटे-भाई को मार डाला'

मुजफ्फरनगर, 9 जून (आईएएनएस)। पति की लंबी आयु के लिए जहां स्त्रियां करवा चौथ, तीज-त्योहार और न जाने कितने व्रत-उपवास करती हैं, ठीक उसी समाज में यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पत्नी पर पति की हत्या का संगीन आरोप लगा है। परिवार का आरोप है कि घर की बहू ने ही उनके बेटे को मार डाला। सिसकती सास-ननद और देवर की इस पुकार ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी का है। यहां किराए के मकान में रह रहे 32 वर्षीय मोनू की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पूजा पर खाने में जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, मोनू और पूजा की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए थे। आरोप है कि पूजा ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें परिवार के कई सदस्य जेल भी गए थे। पिछले करीब पांच वर्षों से पूजा मायके में रह रही थी और मात्र तीन महीने पहले ही वापस लौटकर मोनू के साथ ब्रह्मपुरी में किराए के मकान में रहने लगी थी।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और पूजा के पिता भी मौके पर मौजूद थे। खाना खाने के बाद मोनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मोनू की मां सुकर्मा ने बहू पर आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद पूजा और उसके पिता ने परिवार को धमकाया और कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

उन्होंने मीडिया से कहा कि बहू ने मेरे बेटे को मार डाला। पुलिस उसकी सहायता कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू को सास-ससुर के साथ रहने में परेशानी थी, इसलिए वे बेटे के साथ किराए के मकान पर रह रही थी। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे थे, एक बेटा चला गया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ चाहिए।

मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि मेरी भाभी की हमारे परिवार से बनती नहीं थी। वह कहती थी कि जब ससुराल में मेरे सास-ससुर मर जाएंगे तब घर में रहने के लिए आऊंगी। भाभी ने मेरे ऊपर दुष्कर्म और दहेज का केस लगाया था। वह कई वर्षों से मायके में थी, छह महीने पहले वह आई और धमकी दी कि सभी को फंसा दूंगी। हमें नहीं पता था कि वह मेरे भाई को जहर देकर मार देगी।

दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपित पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags