Samachar Nama
×

महिला टी20 विश्व कप: इन पांच बल्लेबाजों के नाम सर्वाधिक रन, भारत की एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। महिला विश्व कप का यह 10वां संस्करण है। टी20 क्रिकेट लगातार बदल रहा है और इंग्लैंड में हो रहे इस विश्व कप में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं महिला विश्व कप के इतिहास में किन 5 बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

न्यूजीलैंड की धाकड़ बल्लेबाज सूजी बेट्स के नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 2009 से 2024 के बीच खेले 42 टी20 विश्व कप मैचों की 42 पारियों में उन्होंने 8 अर्धशतक की मदद से 1,216 रन बनाए हैं। विश्व कप 2026 में बेट्स के पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है। इस विश्व कप की समाप्ति के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन हो जाएगा।

वेस्टइंडीज की सारा टेलर दूसरे स्थान पर हैं। 2009 से 2024 के बीच 35 मैचों की 35 पारियों में 6 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 1,014 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली तीसरे स्थान पर हैं। 2010 से 2024 के बीच 42 मैचों की 39 पारियों में 7 अर्धशतक लगाते हुए उनके नाम 1,008 रन हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लेनिंग चौथी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। 2012 से 2023 के बीच 35 मैचों की 32 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 992 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने 2009 से 2024 के बीच खेले 38 मैचों की 37 पारियों में 4 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 785 रन बनाए हैं और पांचवीं सफल बल्लेबाज हैं।

टॉप-10 में सिर्फ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। हरमन 2009 से 2024 के बीच 39 मैचों की 33 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 726 रन बना चुकी हैं। वह दसवें स्थान पर हैं। उनके पास आगामी विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 या टॉप-5 में आने का मौका है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags