Samachar Nama
×

महाराष्ट्रः वाशिम में डीजल से भरा टैंकर पलटा, 45 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ड्राइवर को बचाया गया

वाशिम, 24 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जिले के कारंजा-मूर्तिजापुर रोड पर तक्षशिला महाविद्यालय के पास डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया।
महाराष्ट्रः वाशिम में डीजल से भरा टैंकर पलटा, 45 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ड्राइवर को बचाया गया

वाशिम, 24 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जिले के कारंजा-मूर्तिजापुर रोड पर तक्षशिला महाविद्यालय के पास डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि यह टैंकर वर्धा जिले की ओर डीजल लेकर जा रहा था, तभी ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर टैंकर की केबिन के नीचे रूप से फंस गया। वहीं, टैंकर से लगातार डीजल रिसाव होने के कारण मौके पर विस्फोट का खतरा भी पैदा हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। क्रेन की मदद से करीब 45 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने रास्ते से टैंकर हटवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी ड्राइवर और टैंकर मालिक के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि समय रहते हुए ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया है और टैंकर को सुरक्षित कर लिया गया है। टैंकर से हो रहे रिसाव को रोक दिया गया है। टैंकर मालिक से संपर्क किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 1 मई को बिहार के मोतिहारी में तेल से भरा टैंकर पलट गया था। मोतिहारी के सुगौली में छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर एक सोयाबीन तेल से भरा टैंकर बंगरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया था। तेल से भरे टैंकर के पलटने की सूचना पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और वे अपने-अपने घरों से बाल्टी, डिब्बा और बोतल लेकर पहुंचने लगे।

ग्रामीणों ने टैंकर से तेल भरना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में लोग खेत में पलटे टैंकर से तेल भरते हुए दिखाई दिए। तेल भरने की होड़ में ग्रामीणों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने टैंकर से तेल भर रही भीड़ को नियंत्रित किया।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags