Samachar Nama
×

कर्नाटक में बड़ा हादसा: नदी में डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

बेंगलुरु, 24 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। भटकल तालुक के तत्तेहकलु इलाके में नेत्रावती नदी में शंख-सीप इकट्ठा करने गए आठ लोग डूब गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन, बंदरगाह और अंतर्देशीय जल परिवहन मंत्री मंकाल वैद्य को मौके पर भेजा गया है और पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने को कहा गया है।

सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि हादसे में घायल लोगों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार घायलों के चिकित्सा खर्च की पूरी जिम्मेदारी लेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि समुद्र तट पर काले सीप इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के आठ सदस्यों के पानी में डूबकर जान गंवाने की खबर सुनकर मैं व्याकुल हूंं। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। यह एक अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। मानवीय आधार पर राज्य सरकार इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी।

वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि नेत्रावती नदी में शंख-सीप इकट्ठा करने गए आठ लोगों की डूबने से मौत की खबर बेहद दुखद है।

डी.के. शिवकुमार ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री मंकाल वैद्य से उन्हें घटना की जानकारी मिली है और उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं तथा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags