Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: अंतिम लीग मैच में डीसी के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
आईपीएल 2026: अंतिम लीग मैच में डीसी के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें हालात का पता है और विकेट भी अच्छा लग रहा है। यह क्रिकेट का खेल है और पिछले छह मुकाबलों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम यहां भी अच्छा करना चाहते हैं। मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "टॉस जीतने पर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम देखेंगे कि अगले सीजन में हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमने खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हमने उन मौकों को नहीं भुनाया जिनसे मैच का नतीजा बदल सकता था। हमें यह सीखकर आगे बढ़ना होगा। हमारी टीम में दो बदलाव हैं।"

केकेआर 13 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। अगर राजस्थान रॉयल्स रविवार का पहला मैच गंवा देती है, तो केकेआर के पास प्लेऑफ का टिकट हासिल करने का शानदार मौका होगा, जिसके लिए केकेआर को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में सिर्फ एक ही टिकट शेष है, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स (आरआर), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच जंग जारी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags