Samachar Nama
×

'इंडिया गठबंधन के हुजूम में गायब था मुसलमान', मौलाना रजवी ने बैठक पर उठाए सवाल, अखिलेश पर साधा निशाना

बरेली, 9 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने 'इंडिया' गठबंधन की बैठक पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में मुसलमान और उनके हित के मुद्दे गायब थे। राजनीतिक दलों ने सिर्फ अपने हित पर बात की। इसके साथ ही, मौलाना रिजवी ने राहुल गांधी को अखिलेश यादव से सावधान रहने की सलाह दी।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इंडिया गठबंधन की बैठक से मुसलमान बिल्कुल गायब था। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो वहां मुसलमान के हितों को नजरअंदाज करके उन लोगों ने अपने हितों की बात की। संप्रदायिकता पर चोट करने की जरूरत थी। नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम देने की आवश्यकता थी। ये तमाम विषय इंडिया गठबंधन के एजेंडे से गायब थे।"

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 2027 के गठबंधन की संभावनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। रजवी ने कहा, "अखिलेश यादव जिस अंदाज में राहुल गांधी से हाथ मिला रहे थे, मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे। सपा ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े करके कांग्रेस पार्टी का भारी नुकसान किया। इसी कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं खास तौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहता हूं कि अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।"

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "मैं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को सलाह देना चाहता हूं कि 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ध्यान में रखें कि अखिलेश यादव वक्त के मुताबिक तरह-तरह के रंग बदलेंगे। इसलिए कांग्रेस को अब सपा के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करना चाहिए।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags