Samachar Nama
×

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या

श्रीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक बलात्कार के बाद लड़की की हत्या कर दी गई।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या

श्रीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक बलात्कार के बाद लड़की की हत्या कर दी गई।

12 साल की यह लड़की शनिवार को लापता हो गई थी। लड़की के लापता होने की रिपोर्ट शनिवार शाम को दर्ज की गई थी। पुलिस को उसका शव बडगाम के गालवानपोरा इलाके में घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला।

बडगाम के एसएसपी हरिप्रसाद के.के.ने पत्रकारों को बताया कि एक नाबालिग बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और तलाशी अभियान चलाया गया। दुर्भाग्य से, आज सुबह उसका का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पहली नजर में यह बलात्कार और हत्या का मामला लग रहा है। हमने एफआईआर में कानून की संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं।

यह जघन्य अपराध ऐसे समय में हुआ है जब कश्मीर घाटी मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा या बकरीद मनाने की तैयारी कर रही है, जो पवित्र हज यात्रा के समापन का प्रतीक है।

वरिष्ठ धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि बडगाम में 12 साल की एक लड़की की दुखद मौत से मेरा दिल टूट गया है और मैं बहुत परेशान हूं। वह दरसगाह जाते समय लापता हो गई थी। इस घटना से जुड़े हालात बेहद दर्दनाक हैं और इन्होंने हर इंसान की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। अगर हमारे बच्चे शिक्षा और मार्गदर्शन पाने के लिए जाते समय भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते, तो एक समाज के तौर पर हम क्या बनते जा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लोगों में डर, दुख और गहरी चिंता फैलाती हैं और हर स्तर पर गंभीर आत्मनिरीक्षण की मांग करती हैं। इस मामले की पूरी, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, और इस जघन्य कृत्य के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कानून के तहत सबसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए और उन्हें इंसाफ के कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags