Samachar Nama
×

मौनी रॉय ने अपने अंदाज में कान्स को कहा अलविदा, समुद्र किनारे दिखाई अपनी खूबसूरत अदा

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी मौनी रॉय इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी मौनी ने अपने फैशन और स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा।
मौनी रॉय ने अपने अंदाज में कान्स को कहा अलविदा, समुद्र किनारे दिखाई अपनी खूबसूरत अदा

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी मौनी रॉय इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी मौनी ने अपने फैशन और स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा।

अब कान्स में अपने आखिरी दिन मौनी रॉय ने एक बार फिर बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फ्रेंच रिवेरा को अलविदा कहा है। उनके इस नए लुक के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी फिर चर्चा में आ गई है।

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह समुद्र के सामने बनी एक बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने वाइट और ब्लू कलर की प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही है। तस्वीरों में वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। कहीं वह मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं तो कहीं समुद्र की ओर देखते हुए तस्वीरें खिंचवा रही हैं।

अपने पूरे लुक को मौनी ने बेहद सिंपल, लेकिन स्टाइलिश रखा। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। इसके साथ उन्होंने ज्यादा गहने नहीं पहने, बल्कि सिर्फ एक बड़ा कड़ा हाथ में पहना हुआ था। लाइट मेकअप से उनका चेहरा निखर रहा था। फैंस को उनका यह क्लासी अंदाज काफी पसंद आया।

इन तस्वीरों के साथ मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, ''मैं अगले साल तक के लिए फ्रेंच रिवेरा और कान्स को अलविदा कह रही हूं।''

पिछले कुछ दिनों से मौनी लगातार कान्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही थीं। हर लुक में उनका अलग अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उनके फैशन की खूब चर्चा हुई।

हालांकि, कान्स में उनके फैशन के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी लगातार खबरों में बनी रही। हाल ही में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की जानकारी दी थी।

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में एलिमनी, आपसी विवाद और किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने जैसी बातें कही जाने लगीं।

इन अफवाहों के बढ़ने के बाद सूरज नांबियार ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा कि उनके अलग होने को लेकर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी और गलत हैं। उनके और मौनी के बीच किसी तरह का पैसों का विवाद नहीं है। उनके रिश्ते के टूटने के पीछे कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं है। हमने आपसी समझदारी के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share this story

Tags