Samachar Nama
×

गोरखपुर में सरयू नदी में दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की डूबने से मौत

गोरखपुर, 24 मई (आईएएनएस)। गोरखपुर में गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा मंदिर के पास सरयू नदी के तट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पास स्नान करने गए तीन बच्चे नदी में डूबने लगे। हादसे में भाई-बहन समेत दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक किशोरी को डूबने से बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार प्रिंस (11), शिवानी (13) निवासी उसरी थाना उरुवा और माया (16) निवासी मेहड़ा रविवार को सरयू नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस स्थान पर बच्चे डूबे, वहां नदी की गहराई करीब 40 फीट से अधिक है।

बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही गांव के युवक चंद्रमाल यादव उर्फ चंदू ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। चंदू ने पहले माया और फिर प्रिंस को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, माया का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तीसरी बच्ची शिवानी की काफी तलाश की गई और करीब दो घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। उसे भी गोला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रिंस और शिवानी अपनी मां विनिता के साथ स्कूल बंद होने के बाद एक सप्ताह पहले ननिहाल मेहड़ा घूमने आए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

--आईएएनएस

एएमटी/पीएम

Share this story

Tags