Gold Rate Today: होलिका दहन के दिन सोने ने रूलाया, इतने रूपए हुआ महंगा, अभी चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

आज होलिका दहन के दिन सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार यानी 13 मार्च को सोना महंगा हो गया है। 10 ग्राम सोने की कीमत में 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट सोने का भाव 80,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,00,100 रुपये के स्तर पर है। आज 13 मार्च का सोने-चांदी का भाव देखें।
चांदी की दर
13 मार्च 2025 को चांदी का भाव 1,00,100 रुपए प्रति किलोग्राम था। कल की तुलना में चाँद की कीमत में करीब 3000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। कल चांदी का भाव 97,900 रुपए था।
दिल्ली-मुंबई में सोने का भाव
13 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 80,810 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,660 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली 80,810 88,140 चेन्नई 80,660 87,990 मुंबई 80,660 87,990 कोलकाता 80,660 87,990
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं। डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने की मांग बढ़ी है। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। इसके अलावा आभूषणों की बढ़ती खुदरा मांग, शादी-ब्याह का सीजन और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद से भी कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिसके कारण घरेलू बाजार में भी सोने की दरों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
देश में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतें, सरकारी कर और रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन ही नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादियों और त्यौहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।