Samachar Nama
×

फिंच ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी को सराहा, बोले- मुश्किल समय में बनाए टीम के लिए रन

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की तारीफ की है। अय्यर ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर पीबीकेएस को 7 विकेट से जीत दिलाई।
फिंच ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी को सराहा, बोले- मुश्किल समय में बनाए टीम के लिए रन

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की तारीफ की है। अय्यर ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर पीबीकेएस को 7 विकेट से जीत दिलाई।

एलएसजी को हराने के साथ ही पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। अय्यर ने सिर्फ 51 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही पीबीकेएस ने लगातार छह हार के सिलसिले पर भी ब्रेक लगाया।

फिंच ने अय्यर की पारी की तारीफ करते हुए 'जियोस्टार' से कहा, "यह एक शानदार पारी थी। उन्होंने क्लासिक क्रिकेट शॉट्स खेलकर शुरुआत की। वह क्रीज पर ज्यादा नहीं घूमते, वह गेंद को वहीं मारते हैं, जहां उसे जाना चाहिए, जो आमतौर पर बैटिंग की कला है।"

फिंच इस बात से खास तौर पर प्रभावित हुए कि अय्यर चेज के दौरान स्पिन गेंदबाजी पर कैसे हावी रहे, उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि वह स्पिन के खिलाफ कितने खतरनाक हैं, और उन्होंने इस मैच में इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। उनके कुछ शॉट्स में बल्ले से निकली आवाज जबरदस्त थी।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि पंजाब के कैंपेन को देखते हुए यह शतक और भी अहम हो गया, क्योंकि इस मैच में फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी। उन्होंने कहा, “उनके पहले आईपीएल शतक पर बहुत खुश हूं। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन वह बाकियों से एक क्लास ऊपर हैं।”

हालांकि, 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और प्रियांश आर्या गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए थे। कूपर कोनोली का भी विकेट टीम ने 22 रनों के स्कोर पर गंवा दिया था। हालांकि, इसके बाद अय्यर ने दबाव में प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़ते हुए मैच को एकतरफा कर दिया।

फिंच ने कहा कि अय्यर की यह पारी उनकी नेतृत्व की गुणवत्ता और अधिक दबाव भरी परिस्थितियों में सफल होने की उनकी काबिलियत दोनों को दिखाती है। आप देख सकते हैं कि अपनी टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने की स्थिति में लाना उनके लिए क्या मायने रखता था। ये ऐसे मैच हैं, जिनका आप हिस्सा बनना चाहते हैं। ये ऐसे मैच हैं, जहां आपके कप्तान को खड़े होने की जरूरत होती है, और श्रेयस ने इस गेम में ठीक यही किया।"

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags