Samachar Nama
×

यूरोप दौरे पर फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 19 जून तक फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूरोप का दौरा करने वाले हैं। सात दिवसीय इस यात्रा में पीएम 13 से 14 जून तक फ्रांस (नाइस), 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया और 16 से 19 जून तक स्लोवाकिया (इवियान और पेरिस) की यात्रा भी करेंगे।
यूरोप दौरे पर फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

नई द‍िल्‍ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 19 जून तक फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूरोप का दौरा करने वाले हैं। सात द‍िवसीय इस यात्रा में पीएम 13 से 14 जून तक फ्रांस (नाइस), 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया और 16 से 19 जून तक स्लोवाकिया (इवियान और पेरिस) की यात्रा भी करेंगे।

इस यात्रा का मकसद भारत के इन देशों और अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ सहयोग को और मजबूत करना, नई साझेदारियों को बढ़ावा देना और तकनीक, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बुलावे पर प्रधानमंत्री 14 जून को नाइस में राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत और फ्रांस के बीच पूरे रिश्ते की समीक्षा करेंगे, जिसे इस साल 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाया गया है। नाइस में दोनों नेता मिलकर ‘भारत इनोवेट्स’ इवेंट का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के बड़े स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स शामिल होंगे। भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष के दौरान हो रहा यह खास आयोजन दोनों देशों के बीच मजबूत इनोवेशन साझेदारी को और आगे बढ़ाएगा।

यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के न‍िमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया का राजकीय दौरा करेंगे। 1993 में स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार होगा जब भारत के प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे। यह यात्रा फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आए स्लोवाक राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी और अप्रैल 2025 में स्लोवाकिया की यात्रा पर गईं भारत की राष्ट्रपति की यात्रा के बाद हो रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री फिको के साथ बातचीत करेंगे और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति पेल्लेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराएगी।

यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री 16 से 17 जून 2026 को फ्रांस के इवियान में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के दौरान वे जी-7 देशों के नेताओं और आमंत्रित साझेदार देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'नई साझेदारियों को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से बढ़ाना', 'सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना' और 'एआई को सुरक्षित, तेज और प्रभावी तरीके से लागू करना सुनिश्चित करना' जैसे व‍िषयों पर आधार‍ित बैठक में भाग लेंगे।

इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री कई अन्य देशों के नेताओं के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

यात्रा के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री 18 जून 2026 को पेरिस जाएंगे, जहां वे कुछ और द्विपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट ‘विवाटेक समिट’ में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री की यह आने वाली यूरोप यात्रा भारत के फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करेगी। जी-7 में उनकी भागीदारी यह दिखाती है कि भारत आज ग्लोबल साउथ की एक मजबूत आवाज है और दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने में एक अहम साझेदार है। ‘भारत इनोवेट्स’ और ‘विवाटेक समिट’ में उनकी मौजूदगी भारत को इनोवेशन, डिजिटल बदलाव और उद्यमिता के एक वैश्विक केंद्र के रूप में सामने लाएगी और इससे भारत, फ्रांस और यूरोप के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के बीच नए सहयोग बनने की उम्मीद है। यह यात्रा यूरोपीय संघ के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराएगी।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags