Samachar Nama
×

बडगाम में बच्ची के हत्याकांड पर छलका सीएम उमर अब्दुल्ला का दर्द, बोले-किस दिशा में जा रहा समाज

श्रीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम जिले में नाबालिग बच्ची की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन साथ ही हमें यह भी सोचने की जरूरत है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है, जहां छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस क्रूर घटना की निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने दुआ की कि बच्ची को जन्नत में जगह मिले।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देगी।

रविवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। 12 साल की यह लड़की शनिवार को लापता हो गई थी और रविवार को पुलिस को बच्ची का शव घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला।

बडगाम के एसएसपी हरिप्रसाद के.के. ने पत्रकारों को बताया कि एक नाबालिग बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और तलाशी अभियान चलाया गया। दुर्भाग्य से, आज सुबह उसका का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पहली नजर में, यह बलात्कार और हत्या का मामला लग रहा है। हमने एफआईआर में कानून की संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags