Samachar Nama
×

भरतपुर: डीग-गोवर्धन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 14 घायल

भरतपुर, 24 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के डीग जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। हादसा डीग-गोवर्धन मार्ग पर बहज गांव के पास ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ, जिसमें कम से कम 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार लोग रामपुर-बानसूर क्षेत्र से वृंदावन में सवामनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान गोवर्धन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बहज गांव के समीप पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर शहर कोतवाली थाना अधिकारी रामनरेश मीणा और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को डीग राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल लोगों में नरेश, गिल्लू, अमित, साहिल, कुलदीप, कैलाश, नवीन, रिंकू, दुलीचंद, हितेश, सुरेश, पूरन, रोशन और संदीप शामिल हैं। सभी घायल रामपुर-बानसूर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags