Samachar Nama
×

64 लोगों ने बारी बारी से नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, लड़की की दर्दनाक दास्तां सुन पुलिस के उड़े होश

sadfd

केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दलित समुदाय की लड़की के साथ 64 लोगों ने बलात्कार किया, लड़की एथलीट है। मामले के खुलासे से पुलिस भी हैरान है। इससे पहले लड़की से बलात्कार के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था और अब पुलिस ने नौ और लोगों को हिरासत में लिया है। केरल पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो पुलिस थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे पता चलता है कि लड़की के साथ उसके कोच, साथी एथलीटों और सहपाठियों सहित कई लोगों ने बलात्कार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के बयान के अनुसार, उसने संदिग्धों से बात करने के लिए अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि लड़की के पास मौजूद फोन डिटेल और डायरी से मिली जानकारी की पुष्टि के बाद 40 लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 60 से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है और पथानामथिट्टा के विभिन्न पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं तब हुईं जब लड़की नाबालिग थी, इसलिए आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लगाई जाएंगी। पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने कहा कि इस मामले में पथानामथिट्टा जिले के बाहर के लोग भी शामिल हो सकते हैं। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के अनुसार, लड़की 13 साल की उम्र से बलात्कार की शिकार थी। उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने एक समाचार चैनल को बताया कि लड़की को गहन परामर्श के लिए मनोवैज्ञानिक के पास भेजा गया है। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिता के फोन में कई संदिग्ध आरोपियों के नंबर मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलात्कार की घटना के संबंध में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में और एफआईआर दर्ज की जाएंगी तथा और गिरफ्तारियां की जाएंगी। पुलिस के अनुसार, यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान प्रकाश में आया। दरअसल, लड़की के शिक्षकों ने समिति को उसके व्यवहार में आए बदलाव के बारे में बताया था।

बाद में समिति ने पुलिस को सूचित किया, जिसने जांच शुरू की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पथानामथिट्टा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share this story

Tags