Samachar Nama
×

कहीं आप भी तो नही पूछते हैं गर्लफ्रेंड से ये 4 सवाल, खत्म हो सकता है रिश्ता हमेशा के लिए

कहीं आप भी तो नही पूछते हैं गर्लफ्रेंड से ये 4 सवाल, खत्म हो सकता है रिश्ता हमेशा के लिए

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। आज कल हर कोई अपने रिलेशन के प्रति ईमानदार रहना चाहता है। लेकिन हर रिलेशन में कुछ सवाले ऐसे होते हैं जिनको पुछने पर अपका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो सकता हैं। अक्सर कुछ ऐसे सवाल जिनको पार्टनर से पुछने के बाद आप, आप ना रहें और रिश्ता बिगड़ जाए। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड से रिलेशनशिप को सही मायने में निभाने के लिए आप कभी ऐसी चीजें ना पूछें जो उसे नाराज और उदास कर दे। चलिए आपको बतातें हैं इन सवालों के बारे में..

लड़कों से भी तुम्हारी दोस्ती है?
आपकी गर्लफ्रेंड की आपके अलावा भी एक पर्सनल लाइफ है, जिसे वो अपने दोस्तों के साथ बिताना पसंद करती है। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से उसके दोस्तों के बारे में कुछ इस तरह के सवाल करते हैं जैसे कितने दोस्त हैं साथ ही लड़के दोस्त हैं या नहीं कैसा लड़का है कौन लड़का है तुम्हें मैसेज करता है... दोस्तों के बारे में ऐसे सवाल और उनकी डिटेल लेना आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी गर्लफ्रेंड के दोस्तों की इज्जत करें उन्हें भी सम्मान दें जैसे आप अपने दोस्तों को देते हैं। 

पैसों और सैलरी से संबंधित सवाल 
आप कितना कमाती हैं, पैसे कैसे खर्च करतीं हैं, कितने बचाती हैं, खाते में कितने पैसे हैं, घर पर कितना खर्च करती हो। अगर आपकी गर्लफ्रेंड कामकाजी हैं तो पहले तो ये जरूरी है कि आप भी उनके काम और जॉब को सम्मान दें। साथ ही सैलरी कभी नहीं पूछें। ये सवाल करके आप खुद को अपनी गर्लफ्रेंड की नजरों छोटा साबित कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस तरह के सवालों से बचें। 

कहीं आप भी तो नही पूछते हैं गर्लफ्रेंड से ये 4 सवाल, खत्म हो सकता है रिश्ता हमेशा के लिए

कितने बॉयफ्रेंड थे 
गुजरे हुए वक्त के बारे में जानकर हो सकता है कि आपके भविष्य पर इसका बुरा असर हो। ऐसे में किसी भी लड़की ये पूछना कि कितने बॉयफ्रेंड थे, उसे क्यों छोड़ा, अब वो कहां है... ये सवाल लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं। इसलिए इन सवालों को नजरअंदाज करना चाहिए और पार्टनर को उसके वक्त के साथ एक्सेप्ट करें। 

मैंने तुम पर बहुत पैसे उड़ाए हैं
बाहर घूमना, शॉपिंग कराना, लंच डिनर पर जाना। इस सारी चीजों में पैसे हमेशा लडकों के ही खर्च होते हैं। लेकिन इन सब खर्चों का कारण आप अपनी गर्लफ्रेंड को बताना आपका रिश्ता बिगाड देता हैं।

Share this story