Samachar Nama
×

सिर्फ P नाम की लड़कियों में होती है ये खूबियां

सिर्फ P नाम की लड़कियों में होती है ये खूबियां

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हमारे नाम का पहला अक्षर हम पर गहरा असर डालता है। इससे किसी के स्वभाव, पसंद, नापसंद व भविष्य से जुड़ी कई बातों को जाना जा सकता है। ये नाम केवल हमारी पहचान ही नहीं बल्कि ग्रह-नक्षत्र और योग का भी प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होते है। तो आईये आज हम आपको अंग्रेजी के 'P' व हिंदी के 'प' नाम से शुरु होने वाली लड़कियों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें व गुण बताते हैं।

पैसों के मामले में खर्चीली
ये लड़कियां दिल खोलकर पैसा खर्च करती है। इन्हें एक बार कोई चीज पसंद आने पर पैसा मायने नहीं रखता है। ये जल्दी से उसे चीज को हासिल करके ही मानती है।

तेज दिमाग की मालिक
'P' नाम वाली लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। इन्हें हर चीज व परिस्थिति को जानने की अलग समझ होती है। ऐसे में ये जल्दी ही हालतों को समझकर उसपर काबू पा लेती है।

सुंदरता में आगे
ये लड़कियां तेज दिमाग के साथ सुंदरता में भी कम नहीं होती है। ऐसे में इन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहना गलत ना होगा। इनकी खूबसूरत के दीवाने होकर लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं।

प्यार में समर्पित
ये लड़कियां अपने रिश्ते में पूरी तरह समर्पित होती है। ये अपने साथी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। ऐसे में 'P' नाम वाली लड़कियां एक अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती है।
 
प्यार के मामले में किस्मत नहीं देती साथ
वैसे तो ये लड़कियां प्यार को लेकर बेहद ही ईमानदार व केयरिंग होती है। ये अपने साथी से बेइंतेहा प्यार करती है। मगर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन लड़कियों की किस्मत प्यार के मामले में ज्यादा साथ नहीं देती है। ऐसे में इन्हें प्यार में एक बार धोखा मिलता है।

Share this story

Tags