Samachar Nama
×

हाइपरटेंशन का पड़ता है आपकी खुशहाल मैरिड लाइफ पर बहुत बुरा असर, कैसे रखें खुद को सुरक्षित जानिए यहां  

हाइपरटेंशन का पड़ता है आपकी खुशहाल मैरिड लाइफ पर बहुत बुरा असर, कैसे रखें खुद को सुरक्षित जानिए यहां  

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। बदलते लाइफस्टाइल के चलते पुरुषों में हाइपरटेंशन की समस्या अक्सर उम्र बढ़ने पर पैदा हो जाती है। अगर हाइपरटेंशन की समस्या का समय पर सही इलाज नहीं कराया गया तो इससे दूसरी बीमारियां तो होती ही हैं, रिलेशनशिप में भी समस्या पैदा होने लगती है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इससे उनकी मैरिड लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए, ताकि अगर वे हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान है, तो इसका समय रहते इलाज हो सके।

कई अंगों पर पड़ता है बुरा असर
​इससे पीडित व्यक्ति को आम तौर पर जल्दी इस समस्या का पता नहीं चल पाता है। इसका शरीर के कई अंगों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। हाइपरटेंशन का असर हार्ट और किडनी पर पड़ता है। जब ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है, तो इसे ही हाइपरटेंशन कहते हैं। इसके अलावा, कई बार धमनियों में संकुचन भी पैदा हो जाता है। इससे रक्त प्रवाह में समस्या पैदा होती है। जब यह समस्या बढ़ जाती है, तो व्यक्ति को संबंध बनाने में परेशानी होने लगती है या यह उसके लिए संभव ही नहीं रह जाता। 

तनाव है प्रमुख वजह
उन्हें ऑफिस और घर में भी कई तरह के तनाव का सामना करना पड़ता है। आज की व्यस्त जीवन शैली में हर व्यक्ति अकेला होता जा रहा है। इसके अलावा, वह अपनी फीलिंग्स को किसी के साथ शेयर नहीं कर पाता है। इससे तनाव बढ़ता जाता है, जो हाइपरटेंशन की वजह बन जाता है। 

हाइपरटेंशन का पड़ता है आपकी खुशहाल मैरिड लाइफ पर बहुत बुरा असर, कैसे रखें खुद को सुरक्षित जानिए यहां  

महिलाएं भी हैं प्रभावित
आज के जमाने में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी इससे प्रभावित हैं। ज्यादातर महिलाएं ऑफिसों में काम कर रही हैं। वहां उन्हें कई तरह के दबाव का सामना करना पड़ता है। उन्हें ऑफिस के कामकाज के साथ घरेलू जिम्मेदारी भी निभानी होती है। इस तरह की समस्यओं के चलते औरतें भी हाइपरटेंशन की शिकार होने लगी हैं, जिसका बुरा असर उनके रिलेशनशिप पर पड़ता है।

समस्या के समाधान के लिए क्या करें
अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या पकड़ में आती है, तो उसका समय से इलाज शुरू हो जाएगा और बीमारी ज्यादा नहीं बढ़ सकेगी। 40 की उम्र के बाद पुरुष हो या महिला, उनके लिए रेग्युलर हेल्थ चेकअप कराना जरूरी है। इससे पता चल जाएगा कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या या दूसरी बीमारियां तो नहीं हो रही हैं। इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक करना जरूरी है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतना चाहिए। बाजार का या तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए। खाने में फल और प्रोटीनयुक्त चीजें ज्यादा लेनी चाहिए। सबसे बढ़ कर मन को सकारात्मक कामों की तरफ मोड़ना चाहिए और नेगेटिविटी से हर हाल में दूर रहना चाहिए।

Share this story