Samachar Nama
×

दिल्ली के स्कूलों में 2 साल से खाली पड़े थे ये पद, उपराज्यपाल ने दी इन्हें भरने की मंजूरी

दिल्ली के स्कूलों में 2 साल से खाली पड़े थे ये पद, उपराज्यपाल ने दी इन्हें भरने की मंजूरी

जॉब्स न्यूज डेस्क !!! दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों और उप शिक्षा अधिकारियों के 126 पदों पर बहाली को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, प्राचार्य और उप शिक्षा अधिकारियों के पद दो साल से अधिक समय से 'खाली' पड़े हुए थे. माना जा रहा है कि इन भर्तियों के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके अलावा, उपराज्यपाल ने प्राचार्यों और उप शिक्षा अधिकारियों के 244 पदों को खत्म करने के नगर शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को रोक दिया है क्योंकि ये पद भी पांच साल से अधिक समय से खाली पड़े थे।

राजनिवास के अधिकारियों के अनुसार, उपराज्यपाल सक्सेना ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 'कम कर्मचारियों' को विशेष रूप से राहत देने के एक कदम के तहत प्रधानाध्यापकों, उप शिक्षा अधिकारियों के 126 पदों की बहाली को मंजूरी दे दी है। ऐसे में लंबे समय से इन भर्तियों का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

Share this story