Samachar Nama
×

क्या आप जानते हैं ताली बजाने के फायदे, ताली बजाने से दूर होती है ये समस्याऐं

क्या आप जानते हैं ताली बजाने के फायदे, ताली बजाने से दूर होती है ये समस्याऐं

हैल्थ न्यूज डेस्क।। अक्सर देखा जाता है कि हम किसी भी खुशी के मौके पर ताली बजाकर खुशी व्यक्त करते हैं। लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि ताली बजाने पर खुशी के साथ सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। इसका कारण है कि ताली बजाने एक तरह की एक्सरसाइज मानी जाती है। हैल्थ एक्सरपर्ट के अनुसार, इंसान के शरीर में कुल 340 प्रेशर पॉइंट्स होते हैं। इनमें से 29 पॉइंट्स हमारे हाथों में होते हैं। ऐसे में ताली बजाने से ये प्‍वाइंट्स उत्तेजित होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसा करने से बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इस क्लैपिंग थेरेपी के फायदों के बारे में

बढ़ेगी एनर्जी
किसी भी इंसान के शरीर में कई एनर्जी प्‍वाइंट होते हैं। ऐसे मे अगर आप ताली बजाते हैं तो वे जल्दी से उत्तेजित होते हैं। एक्सपर्ट के मु​ताबिक एनर्जेटिक रहने के लिए रोजाना 10-15 मिनट तक ताली बजाएं।

मन और शरीर में आएगी मजबूती
शारीरिक व मानसिक पहलु उत्तेजित करने के लिए सुबह के समय लगातार ताली बजाना अच्छा होता है। इससे बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास करने में मदद मिलती है। साथ ही दिनभर शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही मूड भी अच्छा रहता है।

क्या आप जानते हैं ताली बजाने के फायदे, ताली बजाने से दूर होती है ये समस्याऐं

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना ताली बजाने की यह एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने में मदद मिलती है। 

पेट की समस्या से छुटकारा
ऐसे में इससे पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है। एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना ताली बजाने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। 

किडनी व फेफड़ों रहेंगे हेल्दी
ताली बजाने से किडनी व फेफड़े हेल्दी रहते हैं।

बच्चों का परफोरमेंस में करें सुधार
ताली बजाने से बच्चों की लिखने व स्पेलिंग संबंधी गलतियों में सुधार आता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
इससे इम्यूनिटी भी तेजी से बूस्ट होने में मदद मिलती है।
 

Share this story