Samachar Nama
×

Xiaomi 11T, 11T Pro, Redmi 10 2022 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट से उठा पर्दा

'

मोबाइल न्यूज़ डेस्क -Xiaomi जल्द ही भारत में एक के बाद एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने की योजना बना रही है। 91 मोबाइल और टिप्सटर ईशान अग्रवाल के पास Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी है। Xiaomi आने वाले दिनों में Xiaomi 11T, Xiaomi 11T Pro और Redmi 10 2022 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही ईशान का यह भी कहना है कि कंपनी भारत में Redmi Smart Band Pro, Redmi Watch 2, Watch 2 Lite और Xiaomi Watch S1 Active को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। Xiaomi 11T, 11T Pro, Redmi 10 2022: RAM + स्टोरेज और रंग इशान अग्रवाल ने Xiaomi के अपकमिंग Redmi 10 2022, Xiaomi 11T और 11T Pro स्मार्टफोन के रैम+ स्टोरेज और कलर ऑप्शन के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की है। Redmi 10 2022: अगला Redmi 10 2022 स्मार्टफोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को व्हाइट, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

'

Xiaomi 11T: Xiaomi 11T स्मार्टफोन 8GB + 128GB और 8GB + 256GB रैम + स्टोरेज ऑप्शन में लाया जाएगा। फोन को व्हाइट, ब्लू और ग्रे कलर में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 11T Pro: Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन भारत में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi का यह फोन भी व्हाइट, ब्लू और ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। Xiaomi 11T स्मार्टफोन में 6.67-इंच FHD + TrueColor डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच रिस्पॉन्स रेट 480Hz है। Xiaomi के इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन होगा। Xiaomi के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 3x जूम सपोर्ट वाला टेली-मैक्रो कैमरा लेंस है। इस फोन से 8के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। 

Share this story