Samachar Nama
×

Redmi 10 (2022) जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन

'

मोबाइल  न्यूज़ डेस्क -  Xiaomi ने Redmi 10 (2022) की तैयारी शुरू कर दी है। Redmi 10 (2022) को कई प्रमाणन साइटों पर देखा गया है, जिनमें EEC, IMDA, TKDN, SDPPI और TUV राइनलैंड शामिल हैं। इससे पहले फोन को IMEI डेटाबेस की साइट पर भी देखा गया था। Redmi 10 (2022) के फीचर्स इस साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 10 जैसे ही होंगे। TKDN सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, फोन का मॉडल नंबर 21121119SG होगा। एक टिपस्टर के मुताबिक, Redmi 10 (2022) का रियर कैमरा सैमसंग का S5KJN1 या OmniVision OV50C40 50-मेगापिक्सल सेंसर होगा। फोन 8-मेगापिक्सल सोनी IMX355 सेंसर के साथ भी आता है। इसके अलावा दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा।

'
बता दें कि Redmi 10 को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया है। Redmi 10 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। Redmi 10 में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ चार रियर कैमरे हैं। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा और चौथा लेंस 2-2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी है।

Share this story