38 घंटे बैटरी लाइफ और IP55 रेटिंग के साथ इस भारत में लॉन्च होंगे Realme Buds Wireless 5 ANC, जानिए कितनी होगी कीमत
टेक न्यूज़ डेस्क - Realme के अपकमिंग लेटेस्ट ईयरबड्स Realme Buds Wireless 5 ANC की लॉन्चिंग अब नजदीक आ गई है। कंपनी 16 जनवरी को अपने स्मार्टफोन लाइनअप में Realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च करने जा रही है, जिसमें दो मॉडल Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus शामिल होंगे। इसके साथ ही कंपनी के Realme Buds Wireless 5 ANC को भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ईयरबड्स की लॉन्चिंग का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इनमें 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर होगा। ये क्लियर कॉल क्वालिटी देने के लिए इनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन सपोर्ट से लैस होंगे। ईयरबड्स में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग होगी। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये लेटेस्ट ईयरबड्स।
Realme Buds Wireless 5 ANC कंपनी के नेकबैंड ईयरबड्स होंगे जो पहले आए Buds Wireless 3 ANC के सक्सेसर होंगे। टीजर के मुताबिक इन्हें Realme India की वेबसाइट, Flipkart और Amazon से खरीदा जा सकेगा। दावा किया गया है कि ये 38 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे पाएंगे।स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इनमें 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर होगा। क्लियर कॉल क्वालिटी देने के लिए ये एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन सपोर्ट से लैस होंगे। इसके साथ ही 400Hz अल्ट्रावाइडबैंड नॉइस कैंसलेशन फीचर भी होगा। ईयरबड्स में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग होगी।
हाल ही में आई रिपोर्ट्स और लीक्स से पता चला है कि इन्हें तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें मिडनाइट ब्लैक, डॉन स्लिवर और ट्विलाइट पर्पल शामिल होंगे। Realme से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में अपने बहुचर्चित फोन Realme Neo 7 को चीन में लॉन्च किया था। अब यह फोन भारत में भी लॉन्च होने वाला है। संभावना है कि यह फरवरी 2025 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन को भारत में Realme GT 7T नाम से पेश किया जा सकता है।