Samachar Nama
×

बाजार में आया 40,000 mah का मेड इन इंडिया Power Bank, कीमत इतनी की हर कोई खरीद ले

,

टेक न्यूज़ डेस्क - स्वदेशी कंपनी Ambrane ने दमदार पावर बैंक Ambrane Stylo Boost को बाजार में पेश किया है। यह पावर बैंक दिखने में इतना पावरफुल है कि आप अंदाजा लगा पाएंगे कि यह गैजेट्स को तुरंत चार्ज कर देगा। पावर बैंक के साथ 65 वॉट की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग दी गई है। पावर बैंक की सुरक्षा के लिए इसमें मल्टी लेयर प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस पावर बैंक के साथ आपको 180 दिन की वारंटी मिल रही है।

Ambrane के Ambrane Stylo Boost पावर बैंक को आप मात्र 3,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। आप इसे Ambrane की आधिकारिक वेबसाइट Flipkart या Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। इसे आप ग्रीन और ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। पावर बैंक में लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें आपको 20W UC 3.0 आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक आईफोन और एंड्रॉयड को तेजी से चार्ज करता है। यह पावर बैंक मैकबुक प्रो जैसे टाइप सी लैपटॉप को 0 से 100% तक सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में चार्ज कर सकता है।

इसमें एक इनबिल्ट पावर फंक्शन फीचर है जो आपके सभी गैजेट्स को समान रूप से चार्ज करता है। Ambrane Stylo Boost में आपको एक LED इंडिकेटर भी मिलता है जो आपको बैटरी लाइफ के बारे में बताता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कंपनी अब तक भारत में 1.5 करोड़ से ज्यादा पावर बैंक बेच चुकी है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी के पावर बैंक कम कीमत में ज्यादा एमएएच बैटरी सपोर्ट देते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है।

Ambrane 10000mah पावर बैंक अमेज़न पर 999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें भी आपको लिथियम पॉलीमर बैटरी मिलती है। इस पावर बैंक में 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें आपको एक यूएसबी और एक टाइप सी पोर्ट मिलता है। इसी तरह Mi के 10,000 mAh वाले पावर बैंक को आप Amazon से 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें भी आपको लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह 18W फास्ट चार्जिंग के साथ डिवाइसेज को चार्ज करता है।

Share this story