Samachar Nama
×

कब से आरंभ हो रहा कार्तिक मास, जानिए दिवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक व्रत त्योहार की लिस्ट 

kartik month 2021 vrat festival calendar know festival list from Diwali to devuthni ekadashi 2021

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष माना जाता हैं वही पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर दिन गुरुवार यानी कल से कार्तिक मास की शुरुआत होने जा रही हैं कार्तिक मास को भगवान विष्णु की पूजा का महीना माना जाता हैं

kartik month 2021 vrat festival calendar know festival list from Diwali to devuthni ekadashi 2021

साथ ही इस महीने को व्रत और त्योहार का महीना माना जाता हैं इस महीने में महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ व्रत, धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा भाई दूज और देवोत्थान एकादशी जैसे पर्व त्योहार पड़ते हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।  

kartik month 2021 vrat festival calendar know festival list from Diwali to devuthni ekadashi 2021

इन सभी त्योहारों का पूरे साल लोग इंतजार करते हैं क्योंकि ये साल के बड़े त्योहार होते हैं साल 2021 में कोरोना के चलते इन सभी पर्व त्योहारों की चमक फीकी रही हैं इसलिए इस साल हर कोई त्योहार को अच्छे से मनाना चाहता हैं अक्टूबर के बचे हुए दिनों में अब करवाचौथ का त्योहार ही बड़े पर्व के रूप में बचा हैं इसके बाद नवंबर का महीना लग जाएगा। कार्तिक मास 19 नवंबर 2021 तक चलेगा। 

kartik month 2021 vrat festival calendar know festival list from Diwali to devuthni ekadashi 2021

जानिए कार्तिक मास के व्रत त्योहार की लिस्ट—

24 अक्टूबर 2021 – करवाचौथ व्रत और संकष्टी चतुर्थी (रविवार)

28 अक्टूबर 2021 –  अहोई अष्टमी (गुरुवार)

1 नवंबर 2021 – रंभा या रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी (सोमवार)

2 नवंबर 2021 – प्रदोष व्रत, धनतेरस (मंगलवार)

3 नवंबर 2021 – नरक चतुर्दशी, दक्षिणी दीपावली, छोटी दीपावली (बुधवार)

4 नवंबर 2021 – दीपावली, स्नान दान श्राद्ध अमावस्या, केदार गौरी व्रत (गुरुवार)

5 नवंबर 2021 – अन्नकूट, गोवर्धनपूजा (शुक्रवार)

6 नवंबर 2021 – चंद्र दर्शन, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया, भाई दूज (शनिवार)

8 नवंबर 2021 – विनायकी चतुर्थी, व्रत सूर्य षष्ठी व्रतारंभ (सोमवार)

9 नवंबर 2021 – पांडव पंचमी (मंगलवार)

10 नवंबर 2021 – छठ पूजा, सूर्य षष्ठी व्रत (बुधवार)

11 नवंबर 2021 – गोपाष्टमी (शुक्रवार)

12 नवंबर 2021 – आंवला नवमी (शनिवार)

15 नवंबर 2021 – देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह (सोमवार)

16 नवंबर 2021 – प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त (मंगलवार)

17 नवंबर 2021 – बैकुंठ चतुर्दशी, त्रिपुरारी पूर्णिमा (गुरुवार)

19 नवंबर 2021 – स्नान दान कार्तिक पूर्णिमा (शुक्रवार)

kartik month 2021 vrat festival calendar know festival list from Diwali to devuthni ekadashi 2021

Share this story